कागज पर लिखा, नीट क्लियर नहीं कर पाऊंगा, और लगा ली फांसी
Dec 30 2020
ग्वालियर। डॉक्टर बनने का जुनून एक छात्र के जीवन पर भारी पड़ गया। नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगा ली। घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं नीट क्लियर नहीं कर पाऊंगा, इसलिए जा रहा हूं। घटना जनकगंज की है। जनकगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
नई सड़क निवासी भारत ढींगरा गांधी मार्केट में कपड़ा व्यवसायी हैं। उनका छोटा बेटा 17 वर्षीय रौनक ढींगरा नीट की तैयारी कर रहा था। अक्टूबर 2020 में उसका रिजल्ट आया था। वह परीक्षा में पास नहीं हो पाया। इसके बाद वह फिर से तैयारी में लग गया था, पर कुछ समय से डॉक्टर बनने का सपना पूरा होते नहीं दिख रहा था। वह तनाव में रहने लगा। रौनक रात परिजन से गुड नाइट बोलकर सोने चला गया। सुबह जब वह बाहर नहीं निकला, तो परिजन ने कमरे में जाकर देखा। यहां रौनक फंदे पर लटका था। तत्काल उसे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जनकगंज थाना पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया है।
आखिरी अहसास कागज पर लिखा
परिजन के मुताबिक छात्र को लिखने का भी शौक था। वह डॉक्टर बनना चाहता था, लेकिन नीट में सफल न होना और आगे की तैयारी में मन नहीं लगने के कारण उसे लगने लगा था कि वह पास नहीं हो पाएगा। यही बात, सुसाइड नोट में लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे लगता है कि वह नीट क्लियर नहीं कर पाएगा। उस पर काफी प्रेशर है इसलिए जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









