मृगनयनी एम्पोरियम में घुसे चोर, एलईडी समेत रजाइयां और चादर ले गए
Dec 30 2020
ग्वालियर। सर्दी गहराते ही चोरों की गैंग वारदात करने के लिए निकल पड़ती है। रात को इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित पाटनकर बाजार, गश्त का ताजिया में खादी ग्रामोउद्योग द्वारा संचालित मृगनयनी एम्पोरियम में पीछे के रास्ते से घुसकर आर्टफिशयली ज्वेलरी, रजाईयां, चादरें और एक एलईडी ले गए। वारदात के समय चोरों ने शोरुम में लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए।
जानकारी अनुसार चोर रात को सर्दी का लाभ उठाते हुए अंदर घुसे। वारदात की जानकारी बुधवार सुबह लगी। जब स्टॉफ ने सामान को बिखरा हुआ देखा। चोर या ले गए हैं इसका पूरी तरह से पता नहीं है।
सुबह मृगनयनी एपोरियम में चोरी होने की सूचना पुलिस को एम्पोरियम के प्रबंधक पीसी वर्मा ने दी। शोरूम में रखी पीतल की मूर्तियां भी पड़ी मिली। साडिय़ां, कपड़े व अन्य सामान बिखरा पड़ा था। नकदी रखने की दराज भी खुली मिली है। बता दें कि इससे पूर्व भी उक्त शोरुम में दो बार चोरी हो चुकी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









