जनसुनवाई में प्रेमी के साथ न्याय की गुहार लेकर पहुँची महिला
Dec 29 2020
ग्वालियर। आमजनों की समस्याओं का समाधान समय सीमा में किया जाये। समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। यह बात मंगलवार को न्यू कलेट्रेट स्थित टी.धर्माराव सभागार में जनसुनवाई करते हुये कलेटर कोशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कही। उन्होंने उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश देते हुये कहा कि आमजनों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराया। वहीं सिटी सेंटर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज काफी संख्या में शिकायतकर्ता जनसुनवाई के दौरान पहुंचे।
जनसुनवाई में प्रेम विवाह करके अपने प्रेमी के साथ पहुँची प्रिति प्रजापति पत्नी हरिओम प्रजापति निवासी ग्राम आतंरी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी माँ रामवती बाई एवं भाई राकेश प्रजापति पर जबरन शादी कराने एवं प्रताडि़त करने की शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक अमीत सांघी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि देशभक्ति, जनसेवा करना पुलिस का दायित्व है। हमें आमजनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराकर उन्हें न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर तुरंत जांच पड़ताल कर उन्हें न्याय दिलाया जाये। शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
वहीं मंगलवार को सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय पर जनसुनवाई के दौरान निगमायुत संदीप माकिन ने जनसुनवाई करते हुये आमजन की समस्याओं को त्वरित निराकारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली पानी मुहैया कराना निगम की प्राथमिकता है। आमजनों की शिकायतें क्षेत्रिय कार्यालय एवं जनमित्र केन्द्रों पर आने के बाद उसका समय सीमा में निराकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने शहर को स्वच्छ रखने एवं संपत्तिकर सहित अन्य करों की वसूली में तेजी लाने के लिये निगम अधिकारियों को निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक निगम मुख्यालय में अपनी शिकायतों का निराकारण पहुँचे। निगमायुत ने आमजनों की शिकायतों को सुनकर तत्काल उनका निराकरण किये जाने के निर्देश दिये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









