कोटेश्वर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग हुआ आयोजित

Dec 28 2020

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी केंद्र की योजना के अनुसार मध्यप्रदेश के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में कोटेश्वर मंडल में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें 2 दिनों में 10 सत्रों में विभिन्न वक्ताओं के द्वारा अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित करके उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया गया ।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी के द्वारा किया गया। इसके बाद मण्डल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर के द्वारा वर्ग के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद जयप्रकाश राजोरिया, अभिनंदन त्यागी, डॉ दीपक भदौरिया, डॉ अजय खेमरिया, अभय चौधरी, पूर्व विधायक घनश्याम पुरोनिया, पूर्व बीज विकास निगम के अध्यक्ष महेंद्र यादव आदि के द्वारा अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। सत्र प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने की अध्यक्षता करने वालों में आरके गुप्ता, राजकुमार सिंह परमार, मोहन बिटवेकर, सीताराम बघेल, जागेश्वर सिंह भदोरिया, प्रीतम नोगिया, जगत सिंह कौरव, शकुंतला परिहार, प्रयाग सिंह तोमर ने की।
प्रशिक्षण वर्ग में एक तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। समापन सत्र पर सभी प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा का भी आयोजन किया गया उसके पश्चात प्रशिक्षण में भाग लेने वाले लोगों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। वर्ग का संचालन श्यामगढ़ एवं आभार सतीश खटीक के द्वारा किया गया इस मौके पर मंडल की पूरी टीम श्रीमती गंगा थापा, सत्यवान राजावत, लक्ष्मण सिसोदिया, नवल बोहरे, बृजराज सिंह तोमर, शेरू राय, नवीन यदुवंशी, अजीत किरार, बक्ष्चन किरार, सुनील गौरव, दीपू पटसरिया, सपन भारद्वाज, इंद्रजीत गायकवाड़, शकुन्तला निरंजन, जावेद हुसैन, विनोद कुमार, जगत सिंह कौरव, सचिन पचौरी सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।