शहर जिला कमेटी ने कांग्रेस का स्थापना समारोह मनाया

Dec 28 2020

ग्वालियर। सोमवार सुबह भारतीय कांग्रेस के स्थापना समारोह डीसीसी कार्यालय में आयोजित हुआ। जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस का झंडावंदन किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार की नोटबंदी से आम जनता परेशान है। जनता सब देख रही है, समय पर अपना जवाब वोट के माध्यम से देगी। वहीं बताया गया कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आगामी फरवरी माह तक जनता के बीच जाकर वर्तमान सरकार की कमियों एवं कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत को बताएंगे। इस दौरान बड़ी संया में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।