मुक्तिधाम में बुधवार से शुरू हो जाएगा पीएनजी गैस से अंतिम संस्कार

Dec 28 2020

ग्वालियर। आने वाले बुधवार से नगर निगम द्वारा लक्ष्मीगंज स्थित मुक्ति धाम में 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से पीएनजी गैस से चलने वाला शवदाह गृह शुरू हो जाएगा। इस दिन दोपहर 12 बजे पहला अंतिम संस्कार होगा। उपायुक्त अतिबल सिंह ने बताया कि इस गैस मशीन से संस्कार की प्रक्रिया 30 से 90 मिनट में पूरी हो जाएगी। 
शवदाह गृह को पीएनजी गैस की सप्लाई अवंतिका गैस की पाइप लाइन द्वारा की जाएगी। पीएनजी मशीन के लगने से बिजली संबंधी परेशानी से बचा जा सकेगा और शव का अंतिम संस्कार भी जल्द हो सकेगा। सोमवार को निगम के अधिकारियों ने मशीन पर डमी बॉडी से फायनल ट्रायल लिया।