उपायुक्त चौहान ने तीन वार्डों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर डब्ल्यूएचओ और सफाई मित्रों को दिए दिशा-निर्देश
Dec 28 2020
ग्वालियर। उपायुक्त स्वास्थ्य सतपाल सिंह चौहान ने सोमवार की सुबह शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और सफाई मित्रों द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जहां भी गंदगी नजर आई वहां पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और कसावट लाने के लिए डब्ल्यूएचओ व सफाई मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ स्टॉफ के कई अधिकारी मौजूद रहे।
शहर को स्वच्छता में नंबर वन पर लाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। एक ओर जहां निगम प्रशासक और संभागीय आयुक्त आशीष सक्सैना व निगमायुक्त संदीप माकिन ने वार्ड मॉनीटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सत निर्देश जारी किए वहीं उपायुक्त स्वास्थ्य सतपाल सिंह चौहान भी प्रतिदिन सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सुबह से ही वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं।
अधिकारियों की सतर्कता के कारण शहर की सफाई व्यवस्था अब धीरे-धीरे सुधरने लगी है। आज उपायुक्त चौहान ने वार्ड क्रमांक 11, 12 एवं 13 के सफाई मित्रों की उपस्थिति चेक की। तीनों वार्डों में जो भी सफाई मित्र अनुपस्थित मिले उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए और डब्ल्यूएचओ को आवश्ययक दिशा निर्देश देते हुए सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य सतपाल सिंह चौहान ने किला गेट, हजीरा, गोले का मंदिर आदि मेन रोडो की सफाई व्यवस्था देखी और जहां भी गंदगी नजर आई वहां मौके पर ही खड़े होकर सफाई करवाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









