विजय मशाल को सैनिकों ने दी सलामी
Dec 27 2020
ग्वालियर। विजय मशाल दिल्ली से ग्वालियर पहुंची। जहां पर सैनिकों ने मशाल को सलामी दी। 1971 में पाकिस्तान पर पाई विजय को स्वर्णिम विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर 16 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद 4 स्वर्णिम विजय मशालों को प्रज्वलित किया।
विजय मशाल मथुरा और आगरा के रास्ते होती हुई ग्वालियर पहुंची। दक्षिण दिशा की ओर रवाना हुई यह विजय मशाल ग्वालियर के मिलिट्री स्टेशन के शाहबाद स्टेडियम में सेना के अधिकारियों के हाथ में पहुंची। यहां पर सैनिकों ने विजय मशाल को सलामी दी। इससे पूर्व मशाल के सम्मान में बाज ओडिटोरियम में 1971 की लड़ाई पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। कमांडर बिग्रेडियर सुशील विश्वास ने विजय मशाल टीम, सेना के अधिकारियों, जेसीओ और जवानों को संबोधित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









