मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, जनता की सेवा करना मेरा धर्म: सिंधिया
Dec 27 2020
ग्वालियर। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार सुबह ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसेक बाद सिंधिया महल में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं, भाजपा के परचम को लहराना, जनता की सेवा करना, विकास और प्रगति लानाही मेरा धर्म और दायित्व है। कांग्रेस में जो चल रहा है वो उसका अंदरूनी मामला है, ये उनका विषय है वह अपने आप उसको देखे हम अपने घर को मजबूत करेंगे।साथ ही सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस में अब तक जो घर के अंदर हो रहा था वो अब सड़क पर और सबके सामने आ गया है।
कांग्रेस जनता, राज्य और देश में पूरी तरह नाकाम होचुकी है। जनता के हित की योजनाओं का विरोध करना, कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है। काला धन लेन-देन में अपने समर्थकों के नाम आने पर सिंधिया ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन जो भी इसमें शामिल है रिपोर्ट के आधार पर पूर्ण रूप से कार्रवाई होगी। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। सिंधिया बोले कि मैंने सदैव कहा है कि कमलनाथ की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









