पश्चिमी विक्षोभ से बदलेंगे ठंड के तेवर

Dec 27 2020

ग्वालियर। दो दिन से शीत लहर के कारण जिले में सर्दी अपना प्रभाव दिखा रही है। सुबह के समय जितना तेज सूरज निकलता है, शाम होते ही ठंडी हवाएं अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देती हैं। रात को लोग सर्दी के कारण कांपने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उार भारत में मौजूद है। उसकी आवृत्ति अधिक होने से उार भारत में जमू-कश्मीर, उाराखंड के पहाड़ों परजबर्दस्त बर्फबारी शुरू हो गई है।
लेकिन सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी के बावजूद हवा का पैटर्न बीच-बीच में उारी हो जाता है। इस वजह से रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष प्रभाव पडऩे की संभावना कम है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ उार भारत से आगे बढऩे लगेगा। इसके साथ ही हवा का रुख भी उारी होने लगेगा। 31 दिसंबर तक ठंड के तेवर तीखे बन रह सकते हैं। हालांकि एक और पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान पर बना हुआ है। इसके उत्तर भारत में दाखिल होने पर मौसम में एक बार फिर कुछ बदलाव हो सकता है।