सफाई के लिए बनाई गई टास्क फोर्स टीम ने किया उत्कृष्ट कार्य

Dec 27 2020

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा ईको ग्रीन के काम छोडऩे पर शहर भर मे सफाई ना होने पर निगमायुक्त द्वारा एक टास्क फोर्स टीम तैयार करने के निर्देश सत्यपाल सिंह चौहान उपायुक्त स्वास्थ्य को दिये गये। उपायुक्त स्वास्थ्य द्वारा 12 सफाई मित्रों की टीम तैयार कर शहर के ऐसे स्थलों पर लगाया गया जहां पर वीआईपी मूवमेंट एवं अत्यधिक गंदगी अथवा जहां तत्काल सफाई कार्य की आवश्यकता हो।
मल्टी से कचरा कलेक्ट करने की राशि 36000 की वसूल
वार्ड क्रमांक 60 के डल्यूएचओ धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया की सक्रियता से क्षेत्र क्रमांक 14 वार्ड क्रमांक 60 के अंतर्गत आने वाली मल्टी द पंप रेसिडेंसी से एक रूपया 70 पैसे की दर से 100 किलो कचरा कलेट करने के 6 माह का 31000 एडवांस राशि दी गई। वहीं सन वैली से एक रूपया 70 पैसे की दर से 100 किलो कचरा कलेक्ट करने की 1 माह की 5000 राशि ली गई।
इस प्रकार कुल 36000 की राशि वसूल की गई। रविवार को उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा वार्ड 54 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 54 रूपा पुत्र श्याम सुन्दर नियमित, संजय पुत्र श्रिया विनियमित, पूनम पत्नि ईश्वरचंद विनियमित, रिन्कू पुत्र अशोक विनियमित, सोनू पुत्र जगदीश विनियमित, अमित पुत्र अशोक आउटसोर्स, आरती पत्नि शिवा आउटसोर्स, सुषमा पत्नि अर्जुन आउटसोर्स कुल आठ सफाई मित्र अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए जाने गए। उपायुक्त स्वास्थ्य द्वारा दलेल लगाकर सफाई कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण के साफ-सफाई चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।