तुलसी के पौधे वितरित कर मनायी गीता जयंती

Dec 27 2020

ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड स्थित आश्रम में धूमधाम से मना तुलसी पूजन कार्यक्रम। गीता जयंती के उपलक्ष्य में हुआ भगवद गीता पाठ। आश्रम प्रांगण में संत आशाराम बापू की प्रेरणा से क्रिसमस डे के एवज में मनाए जा रहे तुलसी पूजन दिवस के क्रम में ग्वालियर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर भर से पहुंचे साधक भक्तों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। साथ ही एकादशी गीता जयंती पर्व के उपलछय में सामूहिक भगवद गीता पाठ लोक मंगल की भावना से किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी।
आश्रम के साधक भाइयों ने विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ ताप त्रय हारिणी तुलसी माता का पूजन अर्चनके पश्चात भाव पूर्वक मंगल आरती की गई। सभी भक्तों ने आरोग्य प्रदायिनी तुलसये नामष्टक पाठ के साथ सप्तम प्रदछिना के साथ श्रद्धा पूर्वक नमन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
विगत वर्षों में भी ग्वालियर आश्रम द्वारा लाखों तुलसी पौधे वितरण के साथ-साथ सैकड़ों घरों में तुलसी पूजन कार्यक्रम कराया था। इस वर्ष भी माह दिसबर में तुलसी पूजन कार्यक्रम कर पौधा वितरण एवम महात्य विषयक सत्साहित्य भी नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है। डीडीनगर मुरार हजीरा लश्कर समेत शहर भर में आश्रम की समिति महिला मंडल युवा सेवा संघ के संयुक्त प्रयास से तुलसी पूजन कार्यक्रम निरन्तर चलाये जा रहे है। इसी क्रम में फूलबाग चौराहे पर युवा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने तुलसी पूजन दिवस के उपलछ में सैकड़ों श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किये।
विशेष रूप से पुनीत सेवा मै आश्रम के नरेश भाई, अर्जुन भाई, कृष्णा भाई के अलावा प्रचार प्रमुख बलबीर सिंह परमार, बीपीएस सेंगर, परसुराम भदौरिया, हरीश नागपाल, रामु रमानी, दिलीप हुद्वानी, श्रीमति कल्पना शर्मा, गीता भार्गव इत्यादि शामिल है। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने दी।