कला प्रतिभा छिप नहीं सकती - ऊषा ठाकुर रंग-संभावना प्रदर्शनी शुरू
Dec 26 2020
कलाकार की कला प्रतिभा कभी छिप नहीं सकती, सच्चा कलाकार वही है जो अपनी तूलिका के साथ विभिन्न रंगों से कल्पना को साकार कर अपनी भावनायें उजागर कर देता है। उक्त उदगार आज मध्यप्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने व्यक्त किये। वह आज सायं शासकीय ललित कला महाविद्यालय में तानसेन समारोह के अंर्तगत रंग संभावना प्रदर्शनी का शुभारंभ कर रहीं थी। प्रदर्शनी चार दिन चलेगी।
उन्होंने सभी कलाकारों द्वारा प्रदर्शित पेंटिंग व मॉडल को देखा और सराहा। रंग संभावना प्रदर्शनी में 68 कलाकारों की 73 पेंटिंग, 8 मूर्तियां प्रदर्शित की गई है। जिसमें समाज, ग्रामीण, नारी शक्ति, प्रकृति को वसूली तूलिका के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। मंत्री ऊषा ठाकुर ने इस मौके पर शासकीय ललित कला महाविद्यालय के विकास के लिये भरपूर सहयोग की भी घोषणा की, उन्होंने कहा कि सरकार कलाकारों की प्रतिभा सामने लाने के लिये हर संभव प्रयास करेगी।
इस मौके पर संस्कृति विभाग के संचालक अदिति त्रिपाठी, उप संचालक पी के झा, भी विशेष रूप से मौजूद थे। पूर्व में मंत्री ऊषा ठाकुर का व अन्य अतिथियों का स्वागत ललित कला संस्थान के निदेशक मधुसूदन शर्मा, पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनय अग्रवाल, बृजमोहन आर्य, ओमेन्द्र वर्मा, अनूप शिवहरे, मनीष चंदोरिया, जुगलेश , मनोज, संजू , लोकेन्द्र आदि ने किया।
ऐश्वर्या की पेंटिंग को सराहा
कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने रंग संभावना प्रदर्शनी में कालेज की निशक्त छात्रा ऐश्वर्या की प्रदर्शित पेंटिंग कलाकृति को सराहा। उन्होंने छात्रा ऐश्वर्या के साथ अलग से यादगार फोटो भी खिंचाई। ऐश्वर्या ने पेंटिंग में संगीत वाद्य में मग्र कलाकारों की कलाकृति पेश की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









