आयुष्मान योजना के तहत सिम्स हॉस्पीटल लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Dec 26 2020
ग्वालियर। भारत सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैंसर पहाडी स्थित सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पीटल द्वारा स्व नरेश चंद्र सक्सेना की द्वितीय पुण्यतिथि पर नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। न्यू शांति नगर पार्क के पास नई सडक पर आयोजित नि: शुल्क मल्टीस्पेशिलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आयुष्मान कार्ड भी मरीजों के बनवाए गए। शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्यअतिथि के रुप में पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता उपस्थित रहीं। जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय चौधरी एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष सक्सेना, प्रद्युम्न सक्सेना, समाजसेवी मोहन विश्वकर्मा उपस्थित थे। सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पीटल के डायरेक्टर डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने को लेकर लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सिम्स हॉस्पिटल, ग्वालियर चंबल संभाग सहित प्रदेश व अन्य प्रांतों के गरीब वर्ग के मरीजों की सेवा संकल्प के साथ कार्य करता आ रहा है। इस शिविर में मरीजों ने ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत देव, न्यूरोलॉजी रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप शर्मा, शल्य क्रिया रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग सिकरवार, ईएनटी रोग विभाग के डा. सुनील गुप्ता, नेत्र रोग सहायक डॉ. युवराज सिंह से परामर्श कर स्वास्थ्य उपचार कराया। इस मौके पर हास्पीटल के नर्सिंग स्टाफ की टीम ने मरीजों की सेवा कर स्वास्थ्य लाभ दिया। इस शिविर में शांति नगर, नई सडक, गेंडेवाली सडक, खटीक मोहल्ला, बावन पायगा, कुशवाह मोहल्ला निम्बाजी की खो, स्वर्ण रेखा नदी के नजदीक की बस्ती, बकरा मंडी, काजल टॉकीज, शिंदे की छावनी, कटीघाटी, रामदास घाटी सहित कई क्षेत्रों के करीब तीन सैकड़ा मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









