सुशासन दिवस और क्रिसमस पार्टी का किया आयोजन

Dec 26 2020

ग्वालियर। साईं लीला सेवा संस्था और फीडिंग इंडिया ग्वालियर द्वारा असहाय गरीब बच्चों के लिए भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के शुभ अवसर पर सुशासन दिवस एवं क्रिसमस पार्टी का आयोजन कल्पना चावला पार्क राजकीय कर्मचारी आवास कॉलोनी महलगांव सिटी सेंटर में किया गया।
इस कार्यक्रम मैं सभी बच्चों को फन गेम करवाएं और कई तरह के गिफ्ट भी दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य इन बच्चों को कल्चर के बारे में जानकारी देने और साथ ही शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। पूरी सुरक्षा के साथ मास्क और सैनिटाइजर यूज करते हुए कार्यक्रम किया गया। साथ ही अतिथि द्वारा कोविड-19 के समय में कार्यकरने हेतु फीडिंग इंडिया वारंट इयर्स को सर्टिफिकेट भी संस्था द्वारा दिए गए। इस अवसर पर रामबरन शास्त्री, रमेश शर्मा, समाज सेवी सीता को 5 साल के स्पर्श भटनागर की स्मृति में साईं बाबा की फोटो फ्रेम भेंट की गई। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, सचिव नीतू गुप्ता, मधुरिमा गुजराती, उपाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, हेमंत त्रिवेदी, प्रदीप लक्षणे, पवन भटनागर, विजयलक्ष्मी, प्रिया, अभिनव भटनागर, गुलशन सिंह, पूनम गोयल, नीतू पाल, निशा, मंजू, गुलशन कुशवाह, पारस, देवेंद्र गुप्ता एवं संस्था के सभी सदस्य और फीडिंग इंडिया ग्वालियर के टीम लीडर शुभम शर्मा के साथ 60 वारंट ईयर के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया।