मौसम में बढ़ी ठंडक अब कोहरा देगा दस्तक
Dec 26 2020
ग्वालियर। धीरे-धीरे ठंड के साथ अब कोहरा भी दस्तक दे देगा। रात में बढ़ती जा रही ठंड के साथ सुबह सवेरे कोहरा भी परेशानी पैदा कर लोगों की चिताएं बढ़ाएगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि दिन में निकल रही धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है लेकिन शाम होते ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे है। नवंबर महीने में ठंड ने दस्तक देकर लोगों को बदले मौसम का अहसास करा दिया है। रात में लगातार ठंड बढऩे के कारण लोग बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेने को भी मजबूर हो गए हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढऩे के साथ शाम को बाजारों की रौनक जल्दी खत्म होने लगी है।
बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट भी बढ़ती ठंड पर मुहर लगा रही है। वहीं पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान भी 26.2 डिग्री से गिरकर 16.4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि शनिवार को सुबह से तेज धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री तक बढ़ा। उधर, आज सुबह हाईवे पर कोहरे का असर दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ठंड के साथ कोहरा भी बढऩे लगा है। आने वाले दिनों में कोहरे का असर और बढऩे की उम्मीद है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









