सिंधिया के निरीक्षण से पहले जेएएच पहुंचे संभागायुक्त

Dec 26 2020

ग्वालियर। अंचलवासियों को अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दिल्ली व भोपाल में संचालित हो रहे एम्स व निजी अस्पतालों जैसी आधुनिक उपचार की सुविधाएं मिलें इसके लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा से राज्यसभा सांसद Óयोतिरादित्य सिंधिया के रविवार को जेएएच सहित मुरार जिला अस्पताल का निरीक्षण करने से पहले शनिवार को संभागायुक्त आशीष सक्सैना ने निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही इलाज की सुविधाओं की जानकारी ली, वहीं मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश जीआरएमसी डीन डॉ.एएस अयंगर व अस्पताल अधीक्षक डॉ.आरकेएस धाकड़ सहित सभी विभागाध्यक्षों को दिए। बैठक व निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी साथ थे। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रविवार को दोपहर बाद अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेएएच पहुंचकर यहां तैयार किए जाने वाले एक हजार बिस्तर वाले नए अस्पताल के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही वर्तमान में अस्पताल के सभी विभागों में मरीजों को दी जा रही इलाज कीसुविधाओं की जानकारी लेंगे। ंिसंधिया के जेएएच पहुंचने से पहले ही अस्पताल प्रबंधन अलर्ट मोड पर आ गया। रातों रात अस्पताल में मरीजों को उपचार के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के साथ ही दवा के साथ ऑपरेशन थियेटर की खामियों को दूर कर सफाई कर अस्पताल के कोने-कोने को चमका दिया है। 
सुविधाएं बढ़ाने के लिए तैयार किया ब्लू-प्रिंट
मरीजों को निजी अस्पताल की तर्ज पर आधुनिक पद्धति से इलाज मिले इसके लिए उपचार संबंधी सुविधाएं बढ़ाने के लिए जेएएच के अस्पताल प्रबंधन ने एक ब्लू पिं्रटतैयार किया है। तैयार किए गए इस ब्लू पिं्रट को मूर्त रुप देने के लिए अस्पताल प्रबंधन कल इसे सिंधिया के समक्ष रखेगा। यह ब्लू पिं्रट अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.सुनील अग्रवाल ने तैयार किया है।