मेला मैदान में कचरे में लगी आग से लोग हुए परेशान, धुएं के कारण घरों में होने लगी घुटन
Dec 25 2020
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला मैदान में महीनों से जमा हो रहे कचरे में शुक्रवार तड़के किसी ने आग लगा दी, जिससे निकलने वाले धुएं ने आसपास की कॉलोनियों के सैकड़ों घरों में घुसकर घुटन पैदा कर दी, इससे लोग भरी ठंड में जागकर बाहर आ गए और आग व घुटन की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी, जिस पर दमकल दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन कसेला धुआं बंद नहीं हुआ, तब तुरंत ही बड़ी संख्या में सफाई अमला मौके पर पहुंचा और बड़ी संख्या में जेसीबी मशीनों, डंपर, टै्रेक्टर और आयशर के द्वारा यहां से कचरा उठवाने का काम शुरु किया। 300 टन कचरा यहां से भरकर लैंडफिल साइट पहुंचाया गया।
उल्लेखनीय है कि ईकोग्रीन कंपनी द्वारा निगम के लिए काम बंद करने के बाद से ही मेला मैदान सहित यहां डंपिंग ग्राउंड में भारी तादाद में कचरा जमा हो गया था और यहां कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए थे, इसमें गीले, सूखे कचरे के साथ ही बड़ी संख्या में पन्नियां भी शामिल थीं, देर रात किसी व्यक्ति ने इसमें आग लगा दी, इस आग ने धीरे-धारे पूरे कचरे को अपनी जद में ले लिया, जिससे पहले तो इसमें लपटें उठीं बाद में गहरा काला धुआं सारे क्षेत्र में फैलना शुरु हो गया। इससे लोगों का दम घुटने लगा। तब निगम अमला मौके पर पहुंचा।
इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान, डिपो प्रभारी गैरव परिहार व डब्ल्यूएचओ किशोर चौहान पांच थ्रीडी, 10 डंपर, 4 आयशर व तीन ट्रैक्टर ट्रॉली व सफाई अमले को लेकर मौके पर पहुंचे और कचरा उठवाना शुरु किया, इसके चलते दोपहर तक 300 टन कचरा यहां से लैंडफिल साइट पहुंचाया गया। यही नहीं कचरे से निकलने वाले धुएं के कारण कर्मचारियों को भी कचरा समेटने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
मेला मैदान के आसपास की इंद्रमणी नगर कॉलोनी, पंचशील नगर कॉलोनी, त्रिमूर्ति नगर, गोला का मंदिर, रेसकोर्स रोड, दुल्लपुर में यह जहरीला धुअंा पहुंचा जिससे लोगों को दोपहर तक बेचैनी महसूस होती रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









