विधायक डॉ. सिकरवार ने किया सी.सी. सड़क का भूमिपूजन

Dec 25 2020

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 के बी.एल. सेक्टर दीनदयाल नगर में सी.सी. सड़क निर्माण के लिये भूमिपूजन किया। यहा बता दे कि बी.एल. सेक्टर दीनदयाल नगर के निवासियों द्वारा काफी लम्बे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन आज तक सड़क निर्माण का कार्य नही किया गया। डॉ. सिकरवार ने विधायक बनने के दो माह के अंदर ही सड़क निर्माण का कार्य षुरू करवा दिया। इस मौके पर विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास व प्रगति ही मेरा लक्ष्य है। विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोताहीं नहीं बरती जायेगी। क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने के लिए में आपके साथ हर समय खड़ा हुआ हूं। आपकी समस्या के निदान के लिए तथा क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधा दिलाये जाने के लिए सड़क से विधानसभा तक संघर्श करूंगा।
    भूमिपूजन कार्यक्रम में डॉ. सिकरवार के साथ सागरनाती, रामनिवास मिश्रा, सिकन्दर सिंह, मोनू सिकरवार, रामप्रसाद सखवार, डॉ. धमेन्द्र सक्सैना, पुकार आहुजा, विषाल पाल, अभिमन्यु सिंह, प्रदीप, रविन्द्र सिंह तोमर, जनार्दन पाण्डे, अभिशेक, मनोज गुर्जर, अषोक रजक, अमर सिंह राजावत, रवि शर्मा, रवि गुप्ता, विभुर गुप्ता, शैलेष सिंह जादौन, प्रशांत भसीन, हितेन्द्र यादव, बृजेन्द्र तोमर आदि मौजूद रहे।