भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की 96वीं जयंती , सभी दलों के प्रिय नेता थे अटल बिहारी वाजपेयी

Dec 25 2020

ग्वालियर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसा राजनेता रहे जो अपनी पार्टी के साथ ही सभी दलों के प्रिय नेता थे। भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। उनके भाषण के सभी कायल रहे हैं। जब वो सदन में बोलते थे तो हर कोई उन्हें सुनना चाहता था। यह बात आज शिंदे की छावनी स्थित अटल जी के निवास स्थल पर बने वाचनालए ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कही। 
इस मौके पर मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखिजानी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन, अशोक शर्मा सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस मनाया गया। शिंदे की छावनी वाचनालए पर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 96 वां जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सांसद शेजवलकर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजनीतिक सिद्धांतों का पालन करने वाले नेता रहे।
राजनीति में शुचिता के सवाल पर एक बार उन्होंने कहा था मैं 40 साल से इस सदन का सदस्य हूं, सदस्यों ने मेरा व्यवहार देखा, मेरा आचरण देखा, लेकिन पार्टी तोड़कर सत्ता के लिए नया गठबंधन करके अगर साा हाथ में आती है तो मैं ऐसी सत्ता को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करूंगा। इस अवसर पर जिला के मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताओं ने वाजपेयी के जन्म से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के सफर पर प्रकाश डाला।