दोपहर से पहले ही चुभने लगी धूप
Dec 25 2020
ग्वालियर। नमी के बढ़ एसर ने शहर के मौसम को एख साथ बदलकर रख दिया। भले ही रात के पारे में मामूली सी गिरावट जरूर दर्ज हुई, लेकिन सुबह से खिली धूप ने ऐसा असर दिखाया कि दोपहर से पहले ही यह चुभन महसूस कराने लगी। फिर तो जैसे-जैसे दिन चढ़ा, दूप के सामने सीधे ठहरना लगभग नामुमकिन साबित होने लगा। यह हालात उस माह के अंतिम दिनों में बनें है, जबकि लोग कड़ाके की ठंड के चलते घर से बाहर तक निकलने में कतराते थे।
नमी के कारण रात और दिन का पारा लगातार बढ़ रहा है, वहीं राजस्थान में फिर पश्चिमी विक्षोभ तैयार है, जिसका असर शहर के मौसम पर आज सुबह से साफ दिखाई दे रहा है। न कोहरे के हालात बने हैं, न ही मावठ जैसी स्थिति बन रही है। नमी में बढ़ोतरी लगातार जारी है, जिससे उत्तरी पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवा पूरी तरह शांत है। आद्र्रता 92 प्रतिशत पर पहुंच कर रुकी, जो कि सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक थी। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कराण नमी बढ़ रही है, इसमें बदलाव के संकेत मौसम विभाग ने दिए थे, लेकिन अब हालात फिर बदले दिखाई दे रहे हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि इसके बाद अब पारा गिरेगा, लेकिन यह हालात भी ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे, पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









