विमानन सेवाओं के विस्तार से ग्वालियर का विकास-अनुभा अग्रवाल
Dec 25 2020
ग्वालियर। ऑटोमोबाइल तथा कृषि यंत्र व्यवसाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनुभा मुकेश अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर में विमानन सुविधाओं का विस्तार निश्चित रूप से ग्वालियर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने ग्वालियर नगर की अनेक सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं को साथ लेकर सांसद विवेक शेजवलकर का अभिनंदन किया और इन सेवाओं के लिए आभार माना। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल एवम् कृषि उपकरणों की अधिकतर निर्माता कंपनियां गुजरात में होने के कारण उनका अहमदाबाद आना-जाना बना रहता है और इसके लिए अब अहमदाबाद से विमानन सेवा शुरू होने से यह लाभप्रद होगा।
अनुभा मुकेश अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश का गुजरात से व्यापार बन्ढेगा और ग्वालियर अंचल के विकास में यह विमान सेवा लाभप्रद रहेगी। इस अवसर पर नगर की सामाजिक संस्था वैश्य महासम्मेलन, ग्वालियर व्हीकल्स डीलर एसोसिएशन, परशुराम युवा सेना, किरार समाज, जैन मिलन ग्वालियर, मेला व्यवसाई व्यपारी संघ, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर सांसद विवेक शेजवलकर एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का पुष्पगुप्छ एवं पुष्प हार द्वारा अभिनंदन और स्वागत किया।
इस अवसर पर भूपेन्द्र जैन, मुकेश अग्रवाल, मनोज चौरसिया, महेश गर्ग, श्रीमती कविता जैन, रीना गाँधी, बबीता डाबर, मुकेश जैन, अनिल जैन, पदम जैन, ऋचा गुप्ता, मुकेश जैन, यासीन खान मंसूरी, गोपाल सिंह कुशवाह, नवरतन अतरौलिया, के.जे. सिंह, ऋषभ समाधिया, महेश मुदगल, अनिल जैन, महेश गर्ग, मनोज चौरसिया, उमाचरन शर्मा, सुरेन्द्र धाकड, नवीन जैन, महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









