यातायात का हाल जानने निकले अफसर, दिए निर्देश

Dec 24 2020

ग्वालियर। शहर में कौन-कौन से ऐसे प्वाइंट है, जहां पर वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है और वहां पर जाम लगने के क्या-क्या कारण है और उससे लोगों को बचाने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते है। इसका निदान करने के लिए  गुरुवार की दोपहर संभागायुक्त आशीष सक्सैना, आईजी, अविनाश सक्सैना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी सहित पुलिस व नगर निगम अफसर निकले। इससे पहले सभी अफसर पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचे और पुलिस व नगर निगम अफसरों से चर्चा कर जानकारी जुटाई।
इन समस्याओं के समाधान के लिए निरीक्षण
झांसी रोड स्थित बस स्टैण्ड पर आ रही लाइट की परेशानी का निराकरण के निर्देश दिए थे, यहां पर कितना काम हुआ है और अब क्या परेशानी है। शहर के वह मार्ग जहां पर ठेले लगते है और आवागमन बाधित होता है, उन मार्गो से ठेले किन-किन हॉकर्स जोन में पहुंचाए जा सकते हंै।            
प्लानिंग को दिया जा रहा मूर्तरूप
शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के साथ सड़क हादसों में कमी आ सके और वाहन चालक सुरक्षित सवारी कर सकें। इसके लिए जिले के आला अधिकारियों के साथ मिलकर संभागीय आयुक्त आशीष स?सेना ने एक महीने पहले प्लानिंग तैयार की थी। इस प्लानिंग के तहत ही शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।