स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर हिमस ने विचार गोष्ठी आयोजित की
Dec 24 2020
ग्वालियर। हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, महान संत समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक स्वामी श्रद्धानंद की पुण्य तिथि पर हिन्दू महासभा ने ग्वालियर स्थित हिन्दू महासभा भवन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ जयवीर भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने जिस तरह से हिन्दू समाज में जातीय भेद मिटाकर एकजुट किया साथ ही धर्मांतरित हो मुस्लिम बन चुके लाखों लोगों की घर वापसी कराई यह राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए हिन्दुओं को जातियों में तोडऩे वाले राजनेताओं को सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा संभागीय अध्यक्ष लालता मिश्रा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने की और संचालन जिला प्रवक्ता मोहन सिंह बघेले ने किया, आनंद माहौर, महेश गुजराती, राजीव मिश्रा, नितिन दांत्रे, विशाल वर्मा, रामबाबू शर्मा, श्याम बाबा सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









