रे ऑफ होप फाउंडेशन ने कंबल का वितरण किये

Dec 24 2020

ग्वालियर। रे ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा क्रिसमस के अवसर पर विभिन्न गरीब बस्तियों में कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर राजू फ्रांसिस द्वारा कई गरीब बस्तियों, झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले गरीब महिला पुरुष बच्चों को कंबल बांटे गए। एवं बच्चों को स्वल्पाहार का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही मानव कुष्ठ सेवा आश्रम में भी भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रशासक आशीष क्राइस्ट, प्रबंधक राघवेंद्र सिंह तोमर, पवन, विनोद, फिटर, यश, महेश, सीमा आदि उपस्थित थे। रियो ऑफ फाउंडेशन द्वारा कंबल वितरित किए।