विधायक ने जननी सेवा यान सुविधा का लोकार्पण किया

Dec 24 2020

ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक द्वारा प्रसूता काल में प्रसूता माता-बहनों को अस्पताल तक नि:शुल्क लाने ले जाने के लिए दो एंबुलेंस विधायक जननी सेवा यान के नाम से गुरूवार 24 दिसंबर 2020 को लोकार्पित की।
 पहली एंबुलेंस का लोकार्पण सुबह  11 बजे माधवगंज जच्चा खाना पर  किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रवीण पाठक के साथ-साथ  सीएमएचओ डॉ श्री मनीष शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
एवं दूसरी एंबुलेंस का लोकार्पण सुबह 11:30 बजे कमलाराजा अस्पताल परिसर में  किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रवीण पाठक के साथ-साथ अधीक्षक डॉक्टर आरकेएस धाकड़ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।