परिवार नियोजन एवंम महिला स्वास्थ्य पर घर घर जागरूकता फैलाना है-दीक्षित
Dec 24 2020
ग्वालियर। ग्रासिम इंडस्ट्रीज विक्रम वूलन मालनपुर के सहयोग से फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया गोले का मंदिर ग्वालियर द्वारा एक दिवसीय जनजागृति जागरूकता कार्यक्रम ग्राम संगवारी मालनपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित ने ग्रामीण लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में छोटा परिवार ही सुखी परिवार रहता है। और छोटे परिवार के माध्यम से हम अपनी हर जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं। तथा परिवार को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं। और आज किसान दिवस के उपलक्ष में ग्रामीण गरीब महिलाओं को शाखा प्रबंधक नीलम दीक्षित द्वारा खाद्यान्न वितरित किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर अछेन्द्र सिंह कुशवाह ने करोना महामारी से अपने आप को सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। तथा महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। तथा ग्रामीण जनों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए।
संस्था के प्लेसमेंट ऑफिसर पंकज अग्रवाल ने पैरामेडिकल स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग के बारे में ग्रामीण छात्र और छात्राओं को जानकारी दी। तथा पैरामेडिकल स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग करने के बाद लड़कियां समाज सेवा का कार्य कर रही है। और अपना भविष्य सवार रही है। और शहर के बड़े-बड़े हॉस्पिटलों में काम कर रही हैं। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीण के 75 लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया पैरामेडिकल की छात्रा कुमारी लक्ष्मी गौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसमा जाटव, कविता जाटव एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जाटव उपस्थित थे। ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को कोरोना के नियमो का पालन करते हुए किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









