ठिठुरन से फिलहाल रहेगी राहत

Dec 23 2020

ग्वालियर। पिछले दो दिन से आसमान साफ रहने के साथ ही हवाओं का रुख बदलने से दिन और रात के तापमान में इजाफा होने लगा है। दो दिन पहले गुनगुनी लगने वाली धूप अब दोपहर के समय चुभने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवा का रुख फिर उारी होने की संभावना है। इससे एक बार फिर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगेगी और वातावरण में सिहरन बढऩे लगेगी।
लगातार दो दिन से दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। पिछले दस सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो सर्दियों के सीजन में जिले में 20 नवंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम पारा 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश भी हुई है। इस कारण मौसम का मिजाज बदला है।