हिंदू महासभा ने शहीद अमर चंद्र बाठिया सभागार (टाउन हॉल) का किया जन लोकार्पण
Dec 23 2020
ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने रेलवे ओवर ब्रिज के लोकापर्ण की तर्ज पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शहीद अमर चंद भाटिया सभागार (टाऊन हॉल) का जन लोकार्पण किया। इतना ही नहीं सैकड़ों की तादात में मौजूद श्रमिकों को लोकार्पण उपरांत सभागार में प्रवेश भी कराया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में हिमस ने दावा करते हुए बताया है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हिमस नेता व कार्यकर्ता महाराज बाड़ा स्थित टाउन हॉल पर एकत्र हुए। यहां हिमस नेताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच टाउन हॉल का जन लोकार्पण किया और सभागार का नाम परिवर्तित कर शहीद अमर सिंह भाटिया करने का दावा किया।
संक्षिप्त कार्यक्रम में हिमस ने जन लोकार्पण अवसर पर 7 नारियल फोड़े और 7 स्वास्तिक बनाये। इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिकों को लोकार्पित सभागार में प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर हिमस के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, संभागीय अध्यक्ष लालता प्रसाद मिश्रा, महामंत्री मनोज जाटव, मुकेश बघेल, जिलाध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, मोहन सिंह बघेले, सचिन झा, आंनद माहौर, संजय शर्मा, किशोर माहौर, बंटी गुर्जर, दिनबाबा, ईश्वर माहौर, लोकेश शर्मा सहित सैकड़ों श्रम वीर उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के दौरान हिमस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और शहीद अमर चंद्र बाठिया को नमन किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने कहा कि हिंदू महासभा ने स्थानीय सांसद विवेक शेजवलकर, विधायक प्रवीण पाठक एवं सतीश सिकरवार को पत्र देकर चेतावनी दी थी कि 24 घण्टे में सभागार का लोकार्पण कराया जाये। साथ ही जिला प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी डिपार्टमेंट को पूर्व में ही अनेकों बार हिंदू महासभा ने ज्ञापन भी दिया था, लेकिन नहीं कराया गया। क्योकि कांग्रेस व भाजपा नेताओं की आपसी लड़ाई के कारण लोकार्पण नहीं हो पा रहा था और करोड़ो रुपयों का दुरुपयोग हो रहा था। इसलिये हिंदू महासभा ने जनहित में विधायक व सांसदों को जगाने के लिये जन लोकार्पण किया है। हिमस के जिलाध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने कहा कि 1 माह के अंदर वीर सावरकर सरोवर का लोकार्पण नहीं किया गया तो हिंदू महासभा डंके की चोट पर वीर सावरकर सरोवर का भी लोकापर्ण करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









