स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित की जा रही स्मार्ट रोड के निर्माण के लिये शुरु हुआ सर्वे
Dec 23 2020
ग्वालियर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ग्वालियर शहर में बनायी जा रही 15.62 किलोमीटर लम्बी स्मार्ट सडक को लेकर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह व संबंधित अधिकारियो नें निमार्ण स्थल का दौरा किया। स्मार्ट रोड के निर्माण को लेकर अधिकृत कंपनी द्वारा आज व्यापक सर्वे की शुरुआत कर दी गई है।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट रोड के सर्वे में सर्वप्रथम जगह चिन्हित करने को लेकर शुरुआत की जायेगी। जिसके पश्चात चिन्हित जगह के अनुसार इक्यूबमेंट और मशीनरी का निर्धारण भी इस सर्वे के आधार पर किया जायेगा। श्रीमती सिंह नें बताया कि स्मार्ट रोड के निर्माण के दौरान हेरिटेज तत्वो को ध्यान में रखते हुये अत्याधुनिक जीएफआर तकनीक का प्रयोग कर वस्तुस्थिती जानने में किया जायेगा। थीम रोड व जिन्सी नाले के सर्वे हेतु दो सफ्ताह का समय निर्धारित किया गया है वही निमार्ण के दौरान साइट पर रहने वाली लेवर के लिये भी लेवरहटमेंट व वर्कशाँप की जगह भी निर्धारित की जायेगी। श्रीमती सिंह ने निरिक्षण के दौरान परियोजना से जुडे अधिकारी और कर्मचारियो को निर्माण कार्यो को समय सारिणी निर्धारित कर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।
ग़ौरतलब है कि स्मार्ट रोड परियोजना से शहर में विकास को लेकर नया आयाम स्थापित होंगे। इस परियोजना के तहत रोड के दोनों तरफ़ भूमिगत विद्युतीकरण, फ़ुटपाथ तथा निर्धारित अग्निशमन हायड्रंट नेट्वर्क जैसे कई अत्याधुनिक प्रावधान के साथ सौंदर्यिकरण का प्रावधान भी रहेगा। इस परियोजना के अंतर्गत राजपथ मार्ग का व्यवस्थित विकास तथा महाराज बाड़ा पर पेडेस्ट्रीयनाईजेशन तथा मल्टीलेवल पार्किंग स्थल का विकास भी समाहित है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









