पत्रकार कॉलोनी को लेकर संभाग आयुक्त से मिले पत्रकार

Dec 23 2020

ग्वालियर। मामा मानिकचंद बाजपेई पत्रकार कॉलोनी को लेकर ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना से मिला। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, सुरेंद्र माथुर, जोगेन्द्र सेन, प्रदीप तोमर, अशोक पाल, राजेन्द्र तलेगाबकर, राजेश जयसवाल, रवि उपाध्याय, विक्रम प्रजापति, राकेश बर्मा, जयदीप सिकरवार, उपेंद्र तोमर जनसंपर्क अधिकारी  मधु सोलापुरकर सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे। इस मौके पर संभागायुक्त आशीष सक्सेना ने जीडीए अधिकारियों को पत्रकारों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इससे पहले फूलबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2020 की विदाई एवं नव वर्ष 2021 मैं आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।