मुनिश्री को मंदिर के जीणोद्धार के लिए ग्वालियर के लिए श्रीफल भेंट किया
Dec 22 2020
ग्वालियर। आचार्यश्री विराग सागर महाराज के परम शिष्य मेडिटेशन गुरु मुनिश्री विहसंत सागर महाराज, मुनिश्री विश्वसूर्य सागर महाराज एवम ऐलक श्री विनियोग सागर महाराज ससंघ को मौ स्थित गिजार्रा मोदी बाबा आश्रम पर पहुँचकर मुनिराजों के चरणों मे ग्वालियर प्रवास आने के के लिए श्रीफल भेंट किए।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम जैन ने बताया कि मेडिटेशन गुरु मुनिश्री विहसंत सागर महाराज ससंघ को उप ग्वालियर दिगंबर जैन लाल गोकुलचंद जैसवाल मंदिर समिति के अध्यक्ष पदमचंद जैन, समाज के प्रतिष्ठाचार्य पंडित शशिकांत शास्त्री, प्रवक्ता सचिन जैन, शुभम जैन सैमी, शुभम जैन, आदि ने ग्वालियर प्रवास एवं लोहामंडी जैन मंदिर के जीणोद्धार करने के लिए श्रीफल भेंट किया। मुनिश्री ने प्रसन्नता के साथ जनवरी में ग्वालियर आने का आशीर्वाद दिया।
मुनिश्री का डबरा में गाजेबाजे के साथ जैन समाज कराएंगी भव्य मंगल प्रवेश आज
मेडिटेशन गुरु मुनिश्री विहसंत सागर महाराज, मुनिश्री विश्वसूर्य सागर महाराज एवं ऐलकश्री विनोयोग सागर महाराज ससंघ का 24 दिसंबर गुरुवार को प्रात: 8 बजे डबरा शहर में भव्य मंगल प्रवेश गाजेबाजे के साथ होगा।
मुनिश्री के मीडिया प्रभारी सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि मेडिटेशन गुरु मुनिश्री 108 विहसंत सागर महाराज ससघं की भव्य आगवानी मध्यप्रदेश प्रशासन गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पुत्र युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा एवम सकल जैन समाज के लोगा धूमधाम के साथ कराएंगे। मंगल प्रवेश शोभायात्रा में जगह जगह स्वागत द्वार लगाकर मुनिराजों की अभिनंदन करेंगे। जैन महिलाएं केसरिया वस्त्रों में एवं पुरुष सफेद वस्त्रों में सम्मिलित होंगे। विहसंत सागर महाराज ससंघ को पिछोर तिराहे से मंगल प्रवेश शोभायात्रा शुरू होकर बुजुर्ग रोड महावीर जैन मंदिर सराफा बाजार पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं मुनि सुब्रत नाथ चैत्यालय जवाहर गंज एवं महावीर दिगंबर जैन मंदिर महावीर मार्ग होते हुए श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर पहुंचेगी। जहां मुनिश्री धर्मसभा को संबोधित कर मंगल प्रवचन देंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









