लखन के बर्थडे का सॉलिड अरेंजमेंट, ज़ी बॉलीवुड पर पूरे दिन मिलेगा ‘झक्कास एंटरटेनमेंट’!
Dec 21 2020
‘वन टू का फोर, फोर टू का वन, माय नेम इज़ लखन, माय नेम इज़ लखन, सजनों का सजन, मेरा नाम है लखन।’ एक ज़माने में अनिल कपूर ने इस धुन पर डांस किया था और हमें लाइफटाइम का 101% शुद्ध डांस नंबर मिल गया। जहां 80 और 90 के दौर की पीढ़ी ‘धिना धिन धा’ पर खूब झूमी, वहीं अनिल कपूर ने नई पीढ़ी के बीच भी अपनी एक खास पहचान बनाई। अब ज़ी बॉलीवुड जोशीले अभिनेता अनिल कपूर की बेहतरीन फिल्मों के साथ उनका जन्मदिन मनाने जा रहा है। तो आप भी अपना शेड्यूल बना लीजिए क्योंकि 24 दिसंबर को पूरा दिन 101% शुद्ध झक्कास फिल्मों के साथ ज़ी बॉलीवुड ने बॉलीवुड के लखन का बर्थडे मनाने का सॉलिड अरेंजमेंट कर रखा है।
अनिल कपूर बर्थडे स्पेशल
नो एंट्री
24 दिसंबर
सुबह 8 बजे
मिस्टर इंडिया
सुबह 10:50 बजे
लोफर
दोपहर 2:30 बजे
जुदाई
शाम 4:40 बजे
राम लखन
रात 8 बजे
24 दिसंबर को सुबह 8 बजे अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित फिल्म नो एंट्री में अनिल कपूर, सलमान खान, बिपाशा बसु, फरदीन खान, ईशा देओल और लारा दत्ता के साथ इस मल्टीस्टारर ब्लॉकबस्टर कॉमेडी में किशन की अल्ट्रा पॉजिटिविटी के साथ बर्थडे की झक्कास शुरुआत कीजिए। इसके बाद सुबह 10:50 बजे फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो के खिलाफ जंग में शामिल हो जाइए। दोपहर 2:30 बजे देखिए बॉलीवुड के नं. 1 डायरेक्टर डेविड धवन की लोफर, जिसमें अनिल कपूर और जूही चावला हैं।
इसके बाद शाम 4:40 बजे फिल्म जुदाई में श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर के साथ अनिल कपूर को एक आदर्श पति के रूप में देखिए। इसके बाद रात 8 बजे अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म राम लखन में गली के एक लोफर और उसके भाई की कहानी देखिए।
तो ऑल द अनिल कपूर फैंस, हमारे अपने लखन के झक्कास बर्थडे के जश्न में शामिल हो जाइए, ज़ी बॉलीवुड पर 24 दिसंबर को सुबह 8 से रात 8 बजे तक।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









