शातिर अपराधी से मुक्त कराई करोड़ों की सरकारी जमीन

Dec 21 2020

ग्वालियर। प्रशासन द्वारा चलाई जा रही एंटी माफिया मुहिम के तहत सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों व भारी पुलिसबल के साथ अलापुर पहाड़ी पर घेरी गई करोड़ों रुपए की डेढ़ बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इश पर सातिर अपराधी रमेश गुर्जर का बीते कई सालों से बलात कब्जा था और तमाम नोटिस के बाद भी यह अपनी दबंगई के चलते जगह खाली करने को तैयार नहीं था।
रमेश ने इस बेशकीमती जमीन पर कब्जाकर यहां खुद की बहुंजिला इमारत बना ली थी, जिसमें यह परिजनों के साथ निवास करता था, वहीं बड़े इलाके में भैसों का तबेला बनाकर दूध का धंधा कर लाखों रुपए कमा रहा था। कुछ स्थान में खेती भी की जा रही थी। सोमवार सुबह ही जब यहां प्रशासनिक अमला पहुंचा तो पहले इसने अपनी स्टाइल में दबंगई दिखाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही अमले के साथ मौजूद पुलिसबल ने डंडे आगे किए इसके बल ठंडे पड़ गए, इसके बाद निगम के अमले ने यहां बुल्डोजर से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरु कर दी। फिर तो इसे सामान समेटने का भी अवसर नहीं दिया गया। हालांकि महिलाओं ने भी आगे आने का प्रयास किया, लेकिन इनकी नहीं चली।