सुनील अध्यक्ष, विपिन सचिव और अभिषेक कोषाध्यक्ष बने

Dec 21 2020

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की एनुअल जनरल बोर्ड मीटिंग का आयोजन एक निजी होटल में सपन्न हुआ। इसमे सभी की सहमति से सुनील मिश्रा को अध्यक्ष, विपिन अग्रवाल को सचिव, अभिषेक त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, दीपा अग्रवाल को जेसिरेट चेयरपर्सन एवं मनस्वी चौहान को जेजे विंग नियुक्त किया गया। 
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी सुनील मिश्रा ने बताया कि वह इस वर्ष संस्था की 2020 की अध्यक्ष नम्रता महाडिक एवं संस्था के सभी सदस्यों के साथ मिलकर ग्रीन ग्वालियर लीन ग्वालियर एवं बच्चों के कल्याण और उनहें राहत प्रदान करने के लिए बाल श्रमिक बच्चो के माता पिता अभिवाकों को समझा कर विद्यालय में एडमीशन करवाएंगे।
कुछ बाल श्रमिक बच्चों को जिनके माता पिता स्कूल के खर्चे को बहन नही कर सकते उनको इस वर्ष स्कूल में एड्मिसन करवा कर उनकी पढ़ाई पर होने वाले विद्यालयनीं खर्चे का प्रावधान कर उनके उज्वल भविष्य के लिये कार्य करेंगे। इस अवसर पर संस्था के फाउन्डर अनुपम तिवारी के साथ साथ वर्ष 2020 की अध्यक्ष नम्रता महाडिक सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा एवं सभी पास्ट प्रिसिडेंट विश्वकांत शर्मा, सुदीप शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, रवि प्रताप अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा बोर्ड मेबर अतुल शर्मा, मधु चौहान, अविनाश पांडे, मनीष शर्मा, विक्रम वर्मा, प्रमोद चौहान, शुभम जाजोरिया, मनमीत घई, राजू भारद्वाज, सुनील मिश्रा, अतुल गर्ग, सुनील मिश्रा, जितेन्द्र गुप्ता, डॉ.मयंक श्रीवास्तव एवं संस्था के सभी समाननीय सदस्य उपस्थित थे।