ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित क्षेत्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर से शहर की कला और कलाकारो को मिल सकेगी पहचान
Dec 21 2020
ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के हर वर्ग के लिये कई विकास कार्य किये जा रहे है, क्षेत्रीय कला और कलाकारो को भी एक बेहतर मंच प्रदान कराना भी स्मार्ट सिटी के मुख्य उद्देश्यो में से है। इसी उदेश्य को लेकर ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा मोतीमहल स्थित रीजनल आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर को अब नए सिरे से संवारा जा रहा है। यहां शिल्पकार देश की महान हस्तियों की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। लाकडाउन और अनलॉक के दौर में शिल्पियों ने जो प्रतिमाएं तैयार की थी, उनको प्रदर्शित करने का काम शुरू हो गया है। साथ ही परिसर में नई अत्याधुनिक मशीनो के स्थापन के साथ ही इस पूरे परिसर का भी सोन्द्रीयकरण किया जा रहा है।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि क्षेत्रीय आर्ट और क्राफ्ट को अधिक ऊचाईयों पर पहुंचाने व इनके प्रचार-प्रसार के लिए शहर के मोती महल परिसर में स्थित रीजनल आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर को स्मार्ट सिटी द्वारा नए सिरे से संवारने का काम किया जा रहा और सेंटर के लगभग सभी कार्य पूर्ण हो चुके है। और अगले 15 दिन में बचे हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। इस सेंटर के विकसित होने से न केवल क्षेत्रीय स्टोन आर्ट व वुडन आर्ट के आर्टिस्टों को नई पहचान मिल सकेगी सेंटर पर कलाकार अपनी कला को प्रदर्शित भी कर सकेगे। यहाँ कला प्रेमियो को आसानी से काम करने और सीखने का भी मौका भी मिलेगा। सेंटर पर कलाकार पर्यटकों एवं ग्वालियराइट्स को शिल्प कला हेतु ओपन मंच भी उपलब्ध कराया जायेगा।
श्रीमती सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि रीजनल आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर पर स्टोन और वुडन कट्टर मशीनो को लगाने के साथ ही यहाँ पूरे परिसर पर कलाकारो की सुविधानुसार सेंटर को विकसित किया गया है, ताकि इस सेंटर पर क्षेत्रीय कला और कलाकारो को बेहतर माहौल प्राप्त हो सके। वर्तमान में भी इस सेंटर पर मूर्तियाँ तरासने का कार्य किया जा रहा है, सेंटर में स्वामी विवेकानंद, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की प्रतिमाएं इत्यादी तैयार की गई है। जो लोगो के लिये आकर्षण का केन्द्र है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









