बर्फीलीहवाएं मौसम का मिजाज बदल रही

Dec 21 2020

ग्वालियर। आसमान साफ होते ही ग्वालियर अंचल में सर्दी का सितम बढऩे लगा है। हालांकि कल रात को सर्दी का प्रभाव कम देखने को मिला। लगातार दो दिन से रात के तापमान में हो रही गिरावट के बाद अब दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगी है। पिछले एक पखवाड़े से आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम स्थिर बना हुआ था, लेकिन बीते तीन दिन से आसमान साफ हुआ और साथ में उार दिशा के पहाड़ी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवा ने मौसम के मिजाज बदल दिए। दिनोंदिन सर्दी के सितम तीखे होते जा रहे हैं।
दिन में तो धूप ने लोगों को ठंड से कुछ राहत दी, लेकिन सुबह-शाम के समय चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया। सूरज ढलने से पहले ही लोग घरों में दुबकने लगे और जगह-जगह जल रहे अलाव सर्दी से बचते दिखाई दिए।