जौरासी की 25 फुट गहरी खाई में गिरी कार , डबरा के चार युवकों की मौत
Dec 21 2020
ग्वालियर। रात को बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी घाटी पर हुआ हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ था। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में जैसे ही हादसा हुआ तो वैगनआर में बैठे चारों युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे में कार में सवार डबरा के चार युवकों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है।
सोमवार सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुयायना किया। चारों युवक के शव पोस्टमार्टम हाउस के अंदर पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतकों के परिजनों को तांता लगा हुआ है। जिसको भी सूचना मिल रही है वह एक ही बात कह रहा है कि बहुत बुरा हुआ है।
बिलौआ थाना प्रभारी अनिल सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना स्थल को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कार ओवर स्पीड थी या उससे पहले उसका टायर बस्र्ट हो गया होगा। चारों दोस्तों की कार जौरासी घाटी पर वनचौकी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। डबरा में चार दोस्तों की मौत पर शोक का माहौल देखा जा रहा है।
जन्मदिन की एडवांस पार्टी कर लौट रहे थे
मृतक कार्तिक का सोमवार को जन्मदिन था, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। इसलिए सभी दोस्त रविवार को पार्टी करने डबरा से ग्वालियर आए थे। मृतकों में एक पीडल्यूडी के एसडीओ का बेटा, प्रॉपर्टी कारोबारी का बेटा व व्यापारी का बेटा है। डबरा के ऊषा कॉलोनी निवासी पीडल्यूडी के एसडीओ राजेन्द्र शर्मा का बेटा 30 वर्षीय शिवम शर्मा, अपने दोस्तों 27 वर्षीय नवजोत पुत्र धर्मजीत सिख निवासी ठाकुर बाबा रोड़ 30 वर्षीय शिवम पुत्र अवधेश खागट और कार्तिक पुत्र देवकीनंदन पालीवाल कार में सवार होकर रविवार शाम डबरा से ग्वालियर पार्टी करने आए थे। कार्तिक सीमेंट बनाने वाली कंपनी एलएंडटी में पदस्थ था, उनकी कार एमपी07 सीएफ-5680 जौरासी घाटी पर वन चौकी के सामने पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर वह 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से पहले एक पेड़ से भी गाड़ी टकराई है।
सभी युवक व्यापारिक परिवार से संबंध रखते थे
मृतक सभी व्यापारिक परिवार से हैं। कार्तिक एलएंडटी कंपनी में एरिया मैनेजर बताया गया है। इसके अलावा शिवम शर्मा के पिता पीडल्यूडी में एसडीओ हैं। शिवम खागट भी हार्डवेयर कारोबारी का बेटा है। नवजोत और उसके पिता बड़े किसान हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









