मरीजों को देखने अचानक अस्पताल पहुंचे ऊर्जा मंत्री

Dec 20 2020

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जयपुर प्रवास से बीती रात ग्वालियर आए। ग्वालियर आते ही श्री तोमर सीधे बिरला नगर प्रसूति गृह और हजीरा सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने के लिए पहुंचे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हजीरा सिविल अस्पताल और बिरला नगर प्रसूति गृह का निरीक्षण किया और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले नाश्ता और स्वल्पाहार को सही समय पर मिल रहा है इस बारे में मरीजों से जानकारी ली। श्री तोमर ने बिरला नगर प्रसूति गृह में भर्ती महिलाओं और उनके नवजात बच्चों को सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य सुविधा और डाइट के बारे में चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्टाफ को निर्देशित किया कि मातृ शक्ति और उनके नवजात शिशु का ख्याल रखा जाए। यदि इस मामले में कोई कोताही बरती तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।