पेट्रोल पंप पर डकैतीकी योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार
Dec 20 2020
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे पांच हथियारबंद बदमाशों को अशोक ढाबा के पीछे झाडिय़ों से पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने दो 315 बोर के देशी कट्टा,2 जिंदा राउंड, 1 लोहे का सरिया, एक लुहांगी जप्त की है। हथियारों से लैस आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें धरदबोचा। पूछताछ में कई अन्य वारदाते खुलने की आंशका जताई जा रही है।
थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक ढाबा के पीछे काफी देर से आम्र्स से लैस शातिर बदमाश किन्हीं पंडित पेट्रोल पंप पर डकैती और लूट की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के के निर्देश पर पुलिस की दो अलग- अलग टीमें बनाकर मौके पर भेजी गई। पुलिस की दोनों टीमों द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान पांचों बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया।
बताया गया कि सभी बदमाश बहुत शातिर किस्म के हैं। पेट्रोल पंप पर वारदात से पहले गैंग ने इस इलाके की कई दिनों तक रेकी की थी। यहां उन्होंने पेट्रोल पंप पर भी खास निगाह बनाई थी। उक्त पंप पर रात को दो से तीन कर्मचारी रहते हैं। सुरक्षा को लेकर भी कोई खास इंतजाम नहीं थे। अगर पुलिस समय पर नहीं पकड़ती तो पंप पर जान-माल का नुकसान होने की बात भी स्वीकारी जा रही है। पुलिस सभी बदमाशों की क्राइम हिस्ट्री भी पता लगा रही है। पकड़े गए बदमाशों से दो बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज होना भी बताए जा रहे हैं।
लाखों की नगदी की बदमाशों को थी सूचना
जानकारी अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने हमीद खान पुत्र कल्लु खान निवासी अपना घर कॉलोनी, शाकिर पुत्र गफार खान निवासी सेवा नगर, संतोष पुत्र नबाव कोरी और अर्जुन पुत्र गोपाल माहौर निवासी संजय नगर समेत अशोक पुत्र जयराम जाटव निवासी रविदास नगर का होना बताया। बदमाशों ने पूछताछ करने पर बताया कि मोतीझील रोड पर पेट्रोल पंप पर डकैती करने की योजना बना रहे थे। यहां उन्हें जानकारी दी थी लाखों रुपए का कैश मौजूद रहता है।
पंप का भूगोल जानते थे बदमाश
पकड़े गए सभी शातिर बदमाश हैं। पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले पेट्रोल पंप का पूरा भूगोल समझा था। बदमाश डकैती डालने के दौरान गोली चलाने और खून बहाने के लिए भी नहीं हिचकते। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने पंप के सुरक्षा के इंतजाम देखे तो वाकई पंप पर वारदात करना पकड़े गए बदमाशों के लिए बहुत आसान होता। पुलिस ने जब पकड़ा तो कट्टे उन्हें लोडेड मिले। ऐसा पुलिस के सूत्र ने बताया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









