महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, गांधी प्रतिमा के नीचे धरना देकर किया प्रदर्शन

Dec 19 2020

ग्वालियर। घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों के विरोध और किसान आंदोलन को दमन करने के विरोध में शनिवार को देर से जागी कांग्रेस ने फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के सामने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हल्ला बोला। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई में लगातार वृद्धि कर आमजन का जीना मुहाल कर दिया है, हर रोज रसोई गैस और पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो रहा है, जो उन पर बड़ी मार है, वहीं किसानों के खिलाफ तैयार किए गए कानून से अब अन्नदाता किसानों के शोषण की तैयारी है, जिसे कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। यह आंदोलन प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर एक साथ किया जा रहा है।
तींन घंटे धरने के साथ किया उपवास
 कांग्रेसी शनिवार को तय समय से पहले ही फूलबाग पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। इसके बाद दोपहर दो बजे तक गांधी प्रतिमा के सामने धरना व उपवास रखकर विरोध जताया। इससे पहले गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दिए गए धरने में चंद्रमोहन नागौरी, लतीफ खां मल्लू, रुचिका गुप्ता ठाकुर, ममता भिलवार, कुसुम शर्मा, राकेश शर्मा, सरमन राय, आनंद शर्मा, प्रभुदयाल जौहरे, वीरेंद्र तोमर, अनिता शर्मा, सीमा समाधिया, भैयालाल भटनागर, नाजिम खान, ऊषा हगलोत, मुनेश निगम, अख्तर हुसैन कुर्रेसी, नगरपालआर्य, महाराज सिंह पटेल, जेएच जाफरी, अमर सिंह माहौर, आनंद शर्मा, राहुल बघेल, हेबरण कंसाना, प्रेम सिंह कौरव, रवि चौखोटिया, धीरेंद्र यादव, संजीव दीक्षित यादव आदि मौजूद रहे।