कंपू कोठी में पहले दिन बने 98 टिकट

Dec 19 2020

ग्वालियर। लॉक डाउन के बाद से ही मुरार और क ंपू कोठी रिजर्वेशन कार्यालय बंद था। यात्रियों की संख्या के कारण ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लोड पड़ रहा था। लोगों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने शनिवार को कंपू कोठी आरक्षण कार्यालय को पूरी सुविधा के साथ शुरू करा दिया। शनिवार को शुरू होने के पहले दिन ही 98 कंफर्म टिकट लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन कर बनवाए। इधर मुरार आरक्षण कार्यालय में भी आरक्षित टिकट बनना शुरू हो गए। दोनों स्थान पर बिना किसी व्यवधान के टिकट बनना शुरू हो गए हैं। बता दें कि करीब 10 माह से बंद होने के कारण यहां मकड़ी के जाले, कॉकरोज,खटमल और गंदगी पसरी हुई थी। अधिकारियों ने निरीक्षण कर यहां नल क नेक्शन बिजली का कनेक्शन, शौचालय की व्यवस्था और इंटरनेट और सर्वर की व्यवस्था कराई थी। 
लोग उत्साह के साथ पहुंचे
इधर आज सुबह से ही मुरार और क ंपू कोठी रिजर्वेशन कार्यालय के शुरू होने की सूचना मिलने पर इन क्षेत्रों के लोग यात्रा के लिए टिकट बनवाने पहुंचने लगे हैं। लाइन में लगे लोगों ने स्थानीय रेलवे प्रशासन को धन्यवाद देकर कहा कि रेलवे स्टेशन जाने की परेशानी से हम बच रहे हैं और हमें कुछ ही देर में टिकट मिल गया।