पुट्टी कर रहे मजदूर का टूटा झूला, मौत
Dec 19 2020
ग्वालियर। ठाटीपुर में एक मकान में पुट्टी कर रहे मजदूर की दो मंजिले मकान से गिरने से मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही से काम लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।
बताया जाता है कि बाबूलाल पुऋ माधौसिंह उम्र 22 साल निवासी मुरार क्षेत्र बिना किसी सुरक्षा किट के रंग रोगन व वॉल पुट्टी का काम करा रहा था। शुक्रवार की दोपहर बाबूलाल नीचे गिर गया। आननफानन में उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर से यह कह कर निकला था कि दोपहर बाद तीन बजे तक काम करके घर आ जाएगा। लोगों ने सूचना दी कि वे छत से नीचे गिर गए हैं। बाबूलाल ही मजदूरी कर परिजनों का भरण पोषण करता था। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









