दूध कारोबारी के बोरिंग कराने का लोगों ने किया विरोध

Dec 19 2020

ग्वालियर। शनिवार सुबह माधवगंज क्षेत्र में एक दूध कारोबारी अपनी दुकान में जल जनसंकट को देखते हुए बोरिंग करा रहा था कि इसका क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने बोरिंग का कार्य रुकवाकर कार्य शुरू न करने की चेतावनी दी। जानकारी अनुसार सोहन डेयरी की माधवगंज में सालों पुरानी डेयरी है। वह अपनी दुकान में मशीन से बोरिंग करा रहा था कि आसपास के लोगों ने यहकर काम बंद करा दिया कि दुकानदार बिना अनुमति के बोर करा रहा है। वहीं कई लोगों ने कहा कि यहां अन्य सरकारी बोर हैं उनका पानी कम हो जाएगा। काफी देर तक कारोबारी और लोगों में बहस होती देख वहां पुलिस भी पहुंच गई।