कोल्ड डे से कांप रहा शहर, जारी रहेंगी सर्द हवाए

Dec 19 2020

ग्वालियर। लगातार तीन दिन से दस बजे के बाद दिन में चटक धूप पड़ रही है। इधर जितनी तेज धूप है उससे उलट रात में कड़ाके की ठंड असर दिखाने लगी है। सूरज ढलने से पहले ही शरीर कंपाने वाली सर्दी के प्रभाव से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ग्वालियर समेत लगे अन्य जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। कुल मिलाकर ग्वालियर शीतलहर की चपेट में हैं।  ग्वालियर का पारा 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय शहर के सभी उद्यानों में घास पर ओस की बूंदें भी बर्फ सी जमी दिखाई दीं।
मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की सर्दी शुरू होने का कारण बर्फ से ढके पहाड़ों से मैदानी क्षेत्र में सीधे उत्तरी हवा आना है। इस कारण रात में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। आने वाले तीन दिन तक अंचल में शीतलहर के साथ कोल्ड-डे रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। रात का तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। इससे अरहर, चना और मसूर जैसी फसलों में पाला पडऩे की संभावना है।