दूसरे दिन भी स्कूलों में छात्रों की संख्या रही कम
Dec 19 2020
ग्वालियर। कोरोना के चलते दूसरे दिन भी स्कूलों में छात्रों की संख्या कम ही रही। कोरोना को देखते हुए परिजनों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। बच्चाों के नहीं आने के कारण कई स्कूल भी बंद रहे। शासन द्वारा छात्रों की पढ़ाई को देखते हुए 18 दिसंबर से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने के आदेश दिए गए थे। स्कूल खुलने के बाद दूसरे दिन छात्र अभिभावकों से सहमति पत्र लेने के बाद स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने के बाद सबसे पहले छात्रों की थर्मल स्केनिंग की गई। साथ ही छात्रों का टेंपरेचर लिया गया। इसके बाद क्लास में घुसने से पहले छात्रों के हाथ सेनेटाइज किए गए। जो बच्चे परिजनों का सहमति पत्र लेकर नहीं पहुंचे थे उन्हें स्कूल के गेट से ही वापस घर पहुंचा दिया गया।
प्रार्थना में खड़े होने के लिए बनाए गोले
स्कूल में प्रार्थना के समय छात्र पास-पास खड़े न हों इसके चलते स्कूल संचालकों ने प्रार्थना स्थलों पर गोले बनाए हैं। छात्रों को इन्हीं गोलों में खड़ाकर प्रार्थना कराई गई। स्कूल संचालकों ने प्रार्थना के समय ही छात्रों को हिदायत दी कि कोरोना के चलते वे एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाकर रहें। वहीं क्लास के टीचरों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को एक-दूसरे के नजदीक न जाने दें। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए स्कूलों में एक टेबल पर एक ही छात्र बैठाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









