बीच सड़क पर ठेले-टेंपो, संकरी हुईं सड़क
Dec 18 2020
ग्वालियर। ठेलों और टेंपो के कारण शहर की सड़कें काफी संकरी हो गई हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही ठेले, बैलगाडिय़ां, लोडिंग ऑटो के कारण लंबी-चौड़ी सड़कें संकरी हो गई हैं। इन सड़कों से निकलने में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर के मुख्य बाजारों की हालत लंबे समय से खराब है। यहां पर लगातार जाम लगता रहता है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दौलतगंज, महाराज बाड़ा, दाल बाजार, लोहिया बाजार, शिंदे की छावनी, मुरार बारादरी, सदर बाजार, गोला का मंदिर चौराहा, हजीरा चौराहा, मयूर मार्केट, ठाटीपुर, फूलबाग, उपनगर ग्वालियर में ट्रैफिक के हालात बहुत ही बुरे हैं। ठेलों और टेम्पो के कारण इन स्थानों पर दिन भर जाम की स्थित बनी रहती है।
दौलतगंज में व्यापार करने वाले व्यापारी सड़क पर फर्नीचर रखवाकर व्यवसाय करते हैं। इसके चलते सड़क काफी संकरी हो जाती है। ट्रैफिक पुलिस और नगर यहां कई बार कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन यहां की व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। दाल बाजार में सुबह से लोडिंग ऑटो, बैलगाडिय़ां आदि सड़क घेरकर खड़ी हो जाती हैं। मजदूर इनसे माल को लादते और उतारते रहते हैं। लोहिया बाजार में यही स्थिति है। मुरार के सदर बाजार में ठेले वाले सड़क पर खड़े होकर व्यापार करते हैं। इसके चलते यहां पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते हैं। बारादरी चौराहे से लेकर जिला अस्पताल तक टेंपो के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चलते हैं।
महाराज बाड़े पर ठेलों के अलावा टमटम चालक भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। चालक बीच सड़क पर टमटम खड़ी करके सवारियां बैठाते हैं।
जब तक पूरा टमटम नहीं भर जाती तब तक वे बीच सड़क पर ही खड़ा रखते हैं। इसके अलावा अचलेश्वर रोड पर ठेलों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









