प्रसिद्ध कहानीकार व पत्रकार गोपाल चौरसिया का निधन

Dec 18 2020

ग्वालियर। महा लेखाकार कार्यालय में वरिष्ठ पद पर कार्यरत रहे एवं कार्यालय की हिन्दी साहित्य पत्रिका का लंबे समय तक संपादन करने व सेवा निवृत्ति के बाद समाचार पत्रों में साहित्य संपादक का दायित्व निभाने वालेा प्रसिद्ध कहानीकार गोपाल चौरसिया का निधन हो गया। 
श्री चौरसिया की कहानियां देश के यातिलव्ध समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही है। मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा के वरिष्ट सभासद एवं सुप्रसिद्ध कथाकार स्व.गोपाल चौरसिया के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। ईश्वर से प्रार्थना है स्व. चौरसिया की आत्मा को शांति प्रदान करे। वहीं शहर की अन्य साहित्यिक संस्थाओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यत किया है।