ठंड का सबसे बुरा असर बुजुर्गो की सेहत पर पड़ रहा
Dec 18 2020
ग्वालियर। जिले में कड़ाके की ठंड लोगों को हलाकान कर रही है। सुबह के समय होने वाले कार्य की रफ्तार ठंड ने रोक दी है। शुक्रवार सुबह भगवान भास्कर समय पर उदयमान हो गए, लेकिन सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है।
ऐसे में लोगबाग रजाई में दुबके या अलाव के पास बैठें पूरा का पूरा दिन बीता दे रहे हैं। आने वाले कई दिन मौसम का मिजाज बदलते नहीं दिख रहा। पिछले चार दिन से ठंड अपने पूरे शबाब पर है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट जानलेवा साबित हो रही है। चौराहों पर जल रहे अलाव के पास लोगों की भीड़ जुटी रही। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम दिखी। दुकानों पर ग्राहकों की आमद कम रही।
सर्द मौसम में सबसे बुरा हाल महिलाओं का है। थर-थर कांपते किसी तरह अपने रोजमर्रा के काम निपटाते हुए घरों में दुबके रहना उनकी विवशता हैं। घर के मर्द बाहर निकल धूप व अलाव ताप कर कुछ हद तक सर्दी से निजात पा ले रहे हैं।
इधर ठंड का सबसे बुरा असर बुजुर्गो की सेहत पर पड़ रहा है। गठिया, श्वास रोगी, अस्थमा व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्ग तमाम सावधानियों के बाद भी परेशान दिख रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









