विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , पार्षद का चुनाव लडऩे वाली थी

Dec 18 2020

ग्वालियर। मुरार के वार्ड 27 में एक महिला ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार बारादरी पेट्रोल पंप के पास बलिया वाली गली मुरार में नरेन्द्र बाथम का निवास है। नरेन्द्र सेन्ट्रल जेल में सालों से चालक के पद पर पदस्थ है। उसकी पत्नी निशा उम्र 35 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि निशा का मायका पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस कारण से वह दो दिन से तनाव में थी। दोपहर चार बजे के लगभग सभी के लिए भोजन बनाया। कमरे में आराम करने के लिए चली गई। उसने कमरे में बंद होकर फांसी का फंदा बनाया और लटक गई। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे की तरफ देाा तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
समाजसेवा का था शौक
निशा को समाजेसवा का बहुत शौक था। वह किसी न किसी की मदद करती रहती थी। वह आगामी समय में नगरीय निकाय चुनाव में भी वार्ड 27 से हाथ आजमाने वाली थी। उसने कुछ दिन पहले से इसका प्रचार भी करना शुरू कर दिया था। मृतका की शादी 20 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं जो इसी क्षेत्र में कैफे संचालित करते हैं। 
मायके गई थी झांसी, उदास थी
बताया जाता है कि निशा कुछ दिन पहले अपने मायके झांसी गई थी। जब वह लौटकर आई थी तो उदास थी और अनमने ढंग से घर का काम कर रही थी। पास ही में रहने वाले एक पड़ौसी ने बताया कि उसके मायका पक्ष के लोग आए थे तो कुछ विवाद जैसा हुआ था। इस कारण से वह और तनाव में आ गई,और उसने अपना जीवन समाप्त कर लिया।